किसी हीरोइन से नहीं बल्कि अपनी फैन से विजय जोसेफ ने की थी शादी, जानिए अभिनेता के बारे में दिलचस्प बातें

अभिनेता विजय चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय चंद्रशेखर अपना जन्मदिन 22 जून को मनाते हैं। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें विजय के नाम से जानते हैं। वह साउथ सिनेमा के सुपरहिट अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको विजय के बारे में रोचक और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। अभिनेता विजय चंद्रशेखर ने बाल कलाकार के तौर पर लंबे समय तक फिल्मों में काम किया। बतौर बाल कलाकार वह कई फिल्मों में नजर आए। मुख्य अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। विजय चंद्रशेखर ने कई शानदार अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय की तमिल फिल्म thamizhan थी। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इतना की नहीं विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।विजय अपने अभिनय की वजह से कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। विजय को पसंद करने वालीं अभिनेत्रियों की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल एक साधारण सी लड़की पर आया था। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिदंगी जी रहे हैं। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। पर्दे पर भले ही विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं।संगीता ने शूटिंग के सेट पर आकर ही विजय को अपने बारे में दिया था। बाद में दोनों की लंबी बातें शुरू होने लगीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। वहीं विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू लेकिन धर्म दोनों के प्यार के बीच नहीं आया। विजय ने फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही संगीता से शादी करेंगे।


0 Comments