दुनिया की वो सबसे जहरीली मछली, जिसका एक बूंद जहर तबाह कर सकता है पूरा शहर


गहरे तलाब, नदी या समुंद्र के किनारे बैठकर और तैरती मछलियों को देखकर एक अलग तरह का सुकुन मिलता है। हम में से ऐसे बहुत लोग होंगे, जिन्हें ये बेहद पसंद होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि समुंद्र के किनारे मछली की शक्ल में आपका सामना मौत से भी हो सकता है। दुनिया में कई सारे जहरीले जीव-जंतु पाए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे भी जीव-जंतु होते हैं जो इतने ज्यादा जहरीले होते हैं की वह पल भर में आपकी जान ले सकते हैं। कुछ इसी तरह है स्टोन फिश। यह जहरीला मछली मकर रेखा के आपसपास समुंद्र में पाई जाती है।स्टोन फिश पत्थर की तरह दिखती है। बस इसी वजह से ज्यादातर लोग पहचान नहीं पाते हैं और इसके शिकार हो जाते हैं। गलती से भी अगर कोई इस मछली के ऊपर पैर रख दे तो ये अपने अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि अगर पैर में यह लग जाए तो पैर काटना पड़ जाएगा और जरा सी लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है।
पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। यानी की पलक झपकते जितनी देर में ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो उसका मौत तय है। इसके आगे तो भगवान ही बचा सकता है। दुनिया अजीबोगरीब जीवों से भरी पड़ी है। खोजकर्ता हर दिन हजारों-हजार नए-नए जीव खोजकर निकाल लेते हैं।इसलिए दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है। दिखने में ये मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसे सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।- अमर उजाला

0 Comments